फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Decomposed dead body found in pile of straw in ballia dogs were scratching organs

Ballia: पुआल की ढेर में मिला क्षत-विक्षत शव, अंगों को नोच रहे थे कुत्ते, नजारा देख ग्रामीणों में सनसनी

Thu, 05 Jan 2023 01:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क. बलिया
अमर उजाला नेटवर्क. बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 Jan 2023 01:26 PM IST
सार

यूपी के बलिया जिले के उकछी गांव में गुरुवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव पुआल की ढेर में मिला। शव को आवारा कुत्तों से नोंचते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन
Decomposed dead body found in pile of straw in ballia dogs were scratching organs
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के उकछी गांव में गुरुवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव पुआल की ढेर में मिला। शव को आवारा कुत्तों से नोंचते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पकड़ी थाना क्षेत्र के उकछी गांव में बस्ती से कुछ दूर रखे पुआल की ढेर के पास से दुर्गंध आ रही थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह देखा कि कुछ कुत्ते किसी चीज को नोच रहे हैं। पास जाकर देखा तो सन्न रह गए। कुत्ते किसी शव को नोच कर खा रहे थे। कंकाल को इधर-उधर लेकर भाग रहे थे। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अनुसार देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव के ऊपर पुआल का ढेर लगा हुआ था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पूरी तरह से बाहर निकलवा कर उसके बिखरे पड़े कंकालों एवं अन्य अंग के अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पकड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि सम्भवतः यह शव किसी विक्षिप्त व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि भीषण ठंड से बचने के लिए पुआल की ढेर में घुस गया हो और उसी में उसकी मौत हो गई हो। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद ही हो पाएगा। अभी इसकी शिनाख्त का प्रयास करते हुए आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed