फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Debar colleges have also become centers for board exams

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में सामने आ रही गड़बड़ियां, डिबार स्कूल भी बने केंद्र

Fri, 22 Nov 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Debar colleges have also become centers for board exams
बलिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में बड़े पैमाने पर मनमानी की गई है। विद्यालय संचालकों ने ऑनलाइन फीडिंग में खेल किया है वहीं अधिकारियों ने भी सत्यापन में मनमानी की है। यहां तक कि डिबार किए गए विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बना दिए गए हैं। गड़बड़ी उजागर होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। विभाग ने 12 परीक्षा केंद्रों में बदलाव की उम्मीद जताई हैै।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्र बनाने के लिए सभी स्कूलों को ऑनलाइन ब्योरा फीड करने को कहा था। कई स्कूलों ने कमरों की संख्या, रास्ता समेत अन्य जानकारियों की फीडिंग मनमाने तरीके से की गई। इसके बाद विद्यालयों के सत्यापन में भी गंभीरता नहीं बरती गई। आलम यह रहा कि कई ऐसे स्कूल भी केंद्र बन गए जो मानक पूरा नहीं करते थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने फीडिंग व अधिकारियों के सत्यापन के आधार पर हाईस्कूल व इंटर के कुल 159505 परीक्षार्थियों के लिए 204 परीक्षा केंद्र का निर्धारण कर दिया लेकिन इसमें भी कई खामियां सामने आई हैं। बोर्ड ने जिले के मुहम्मद मुनीर मुस्लिम इंटर कॉलेज हथौड़ी को डिबार घोषित कर चुका है लेकिन बोर्ड ने ही इस बार इस स्कूल को परीक्षा केंद्र भी बना दिया है। इसके अलावा जिले के छह राजकीय विद्यालयों में संसाधनों व अध्यापकों आदि की कमी की सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भेजी गई थी। इसके बावजूद इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अंबिका सिंह इंटर कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण आदि की कार्रवाई चल रही है, फिर भी इसे केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा कई ऐसे विद्यालय हैं जो मानक पूरा नहीं करते हैं लेकिन वह परीक्षा केंद्र बने हैं। कई ऐसे स्कूल पर परीक्षा केंद्र बने हैं जो पिछले साल नकल के लिए कुख्यात रहे और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी माना है कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में विसंगतियां सामने आई हैं। कहा कि डीएम के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों का सत्यापन संबंधित एसडीएम के जरिये कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद केंद्रों में बदलाव की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस भास्कर मिश्र ने बताया कि स्कूलों की ओर से की गई ऑनलाइन फीडिंग व सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। केंद्रों के निर्धारण में कई विसंगतियां सामने आई हैं। बने सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन डीएम के निर्देश पर संबंधित एसडीएम की ओर से किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। कुछ परीक्षा केंद्रों में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर 780 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा : बलिया। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले साल से काफी कम परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल जहां कुल 234 परीक्षा केंद्र वहीं इस साल कुल 204 केंद्र ही बने हैं जबकि कुल परीक्षार्थी 159505 हैं। इस तरह प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर करीब 780 परीक्षार्थी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed