फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   death of young man in ballia after truck tyre blast during filling air

हादसा: हवा भरते समय ट्रक का टायर फटा, युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 14 May 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 14 May 2022 06:20 PM IST
सार

ट्रक के टायर में हवा भरते समय ट्यूब फट जाने से दुकान मालिक इरशाद अंसारी (31) की मौत हो गई।  इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
death of young man in ballia after truck tyre blast during filling  air
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

बलिया जिले में रेवती-सहतवार मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक का टायर फटने से एक युवक घायल गंभी रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।  सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के मीरानचक निवासी मो. इरशाद अंसारी (31) पुत्र स्व. मोहम्मद अली हसन गाड़ियों का पंक्चर बनाने और हवा भरने का काम करता था।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम एक ट्रक के टायर का पंक्चर बना कर उसमें हवा भर रहा था। तभी अचानक ट्यूब तेज आवाज के साथ फट गया और उसके शरीर पर आकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इरशाद को घायल देख आननफान एंबुलेंस से बलिया जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां चिकित्सरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई में दूसरे नंबर का है। तीन माह की एक पुत्री है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इरशाद का शव गांव  आते ही पत्नी हजारा खातून अपनी तीन माह की बच्ची को गोद में लेकर बेसुध हो गई। घर वाले को रोते बिलखते देखती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed