फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Death of an army soldier, people gathered to bid farewell

सेना के जवान की मौत, विदाई देने उमड़े लोग

Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Death of an army soldier, people gathered to bid farewell
हल्दी क्षेत्र के मुडाडीह गांव में निवासी जवान के उपचार के दौरान हुई मौत के उसके पार्थिव शरीर के अ? - फोटो : BALLIA
हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ाडीह के गायघाट निवासी सेना के जवान की जालंधर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उसके दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। उनके बड़े भाई सन्नी सिंह ने मुखाग्नि दिया।
विज्ञापन

गायघाट निवासी फौजी राजकुमार सिंह के दो पुत्रों में विशाल सिंह (26) छोटा था। वह 2015-16 में आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुआ था और उसकी पोस्टिंग अमृतसर में थी। तबीयत बिगड़ने पर 11 जून को जालंधर के एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। विशाल के बड़े भाई शनि सिंह की शादी 31 मई 2022 को थी, जिसमें शामिल होने के लिए विशाल गांव आया था। सात जून को वह ड्यूटी करने के लिए लौटा था। विशाल की माता किरन सिंह, बहन श्वेता सिंह, भाभी मोनी सिंह व भाई सन्नी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed