{"_id":"570937374f1c1b8727c810d1","slug":"dear-brother-aisn-recurring-orders-rhela","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे जाईं! अइसन आदेश आवत रहेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे जाईं! अइसन आदेश आवत रहेला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव का फरमान है कि किसी भी सूरत में फुंके गए ट्रांसफार्मर को 72 घंटे के अंदर बदलना है और वहां नया ट्रासफार्मर लगाना है। लेकिन सीएम के फरमान का विभाग तथा ठेकेदार पर कोई असर नहीं हैे। ट्रांसफारमर के बारे में पूछने पर एक ठेकेदार ने कहा कि ....अरे जाई अइसन आदेश आवत औरी जात रहेला। शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीण फोन पर बातचीत की रिकार्डिंग कर बिजली विभाग पहुंच गए।
साथ ही साथ आला अफसरों को भी ज्ञापन सौंप इस बात की जानकारी दी।
क्षेत्र के थम्हनपुरा गांव में गत एक सप्ताह से 63 केबीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अवर अभियंता गौरव सिंह को दिया। अवर अभियंता ने बताया कि मैंने इस्टीमेट बना दिया है। आप लोग ठेकेदार से बात कर लीजिए। इसके बाद गांव के कमलेश ओझा ने फोन से ठेकेदार से बात की तथा मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 72 घंटे अंदर ट्रांसफार्मर बदला जाना चाहिए, लेकिन अभी तक नहीं बदला। जवाब में ठेकेदार ने कहा अरे जाई अइसन आदेश आवत औरी जात रहेला...। इसके बाद शनिवार को कमलेश के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण बिजली विभाग पहुंचे।
उस वक्त एक्सईएन न होने के कारण एक कर्मचारी से पूरी बात बताई तथा एक ज्ञापन सौंपा। गांव के ग्राम प्रधान संजय दूबे, अंगनू राम, रवि दूबे, सुनील दूबे, विजय शंकर दूबे, मोहन प्रसाद, मिंकू शुक्ल, छोटेलाल शुक्ल, रामाश्रय आदि रहे।