फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Deadly attack on Subhaspa General Secretary Abhishek Mishra, seven named

Ballia News: सुभासपा महासचिव अभिषेक मिश्र पर जानलेवा हमला, सात नामजद

Sun, 19 Jul 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Subhaspa General Secretary Abhishek Mishra, seven named
बांसडीह। तहसील के सामने गुरुवार देर रात सुभासपा के प्रदेश महासचिव अभिषेक मिश्र ''''मिंटू'''' पर जानलेवा हमला हुआ। पुरानी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद व कुछ अज्ञात आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की। हत्या के प्रयास, लूट और बलवा समेत अन्य धाराओं में जांच शुरू हो गई है। अभिषेक मिश्र ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। उसी दौरान शशांक मिश्र समेत सात नामजद व अज्ञात साथी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे। आरोपितों ने उन्हें दुकान से घसीटकर हमला किया, जिससे वह गंभीर घायल होकर अचेत हो गए। हमलावर दुकान के गल्ले से 11 हजाररुपये भी ले गए। पवन मिश्र और राहुल सिंह ने बीच-बचाव कर अभिषेक की जान बचाई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed