फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body was hanged on tree after murder of only son in ballia

Ballia: इकलौते बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया, हत्याकांड के दो मामलों में था मुख्य गवाह

Sat, 13 May 2023 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 09:02 PM IST
सार

बलिया के खेजुरी में शनिवार को युवक का शव पेड़ से लटका मिला। आरोप है कि युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेड़ पर लटका दिया गया। 

विज्ञापन
dead body was hanged on tree after murder of only son in ballia
युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के बहेलिया गांव निवासी युवक की हत्या कर शव पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेलिया गांव निवासी जंग बहादुरा यादव का इकलौता पुत्र प्रदीप यादव (22) रात में उनके साथ सो रहा था।

विज्ञापन


सुबह घर के बगल के सिरफल के पेड़ पर वह फंदे से लटका मिला। उसके सिर के पीछे किसी धारदार हथियार के चोट के निशान मिले। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से मारकर हत्या करने का मामला आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पिता जंग बहादुर ने गांव के 12 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन

हत्याकांड के आरोपी दे रहे थे धमकी

चार को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जंग बहादुर ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मारपीट में प्रदीप व मेरे बड़े भाई रामजन्म यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसमें रामजन्म की मौत हो गई। उसमें प्रदीप को दो माह तक कोमा में रहा, उसमें प्रदीप मुख्य गवाह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छह माह पूर्व जमानत पर जेल से बाहर आकर गवाही बदलने या समझौता का बार-बार दबाव बनाने के साथ धमकी दे रहे थे। न मानने पर उन्होंने बेटे की हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात है। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने कहा कि नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य जल्द गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed