फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of an old man suffering from paralysis found burnt

Ballia News: लकवा बीमारी से ग्रसित वृद्ध का शव जला मिला

Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man suffering from paralysis found burnt
फेफना। स्थानीय गांव निवासी विश्वनाथ खरवार (62) का जला हुआ शव बगल के गांव बंधौता के पोखरे के समीप मिला। इसकी खबर लगते ही मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल पर एक ज्वलशील पदार्थ का िडब्बा मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से पूछताछ की।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि फेफना के बंधौता गांव के पोखरा के समीप शाम को लोग टहल रहे थे। उसी दौरान लोगों ने पोखरे के पास एक व्यक्ति का जला हुआ शव देखा।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि मृत व्यक्ति विश्वनाथ खरवार निवासी फेफना है।
घटनास्थल के पास में एक ज्वलनशील पदार्थ का डिब्बा भी मिला है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विश्वनाथ खरवार लंबे समय से लकवा की बीमारी से पीड़ित थे। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा कि वह बीमार के कारण मानसिक रूप से परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशानी के कारण ही उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने स्वयं पर तेल डालकर आग लगा ली गई थी। प्रकरण में पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed