{"_id":"5e0f77fe8ebc3e87f34d888d","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-ramoli-mausoleum-of-gaighat-gram-sabha-ballia-news-vns503191581","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायघाट ग्राम सभा के रमौली मौजा में मिला युवक का शव..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायघाट ग्राम सभा के रमौली मौजा में मिला युवक का शव..
विज्ञापन
रेवती। क्षेत्र के गायघाट-छोटकी बेलहरी संपर्क मार्ग पर गायघाट ग्राम सभा के रमौली मौजा में शुक्रवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
शुक्रवार की सुबह बेलहरी गांव के लड़के क्षेत्र के गायघाट-छोटकी बेलहरी संपर्क मार्ग से रेवती कोचिंग में पढ़ने के लिए रेवती आ रहे थे। इसी बीच गौरीशंकर राजभर के खेत के सामने सड़क के किनारे एक युवक का शव देखकर कोचिंग जा रहे लड़कों ने गांव वालों का जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेवती एसएचओ शैलेश सिंह मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया। कुछ देर बाद सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ भी मौके पर पहुंच गये तथा एसएचओ से विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया। मृतक युवक नीला जींस, कत्थई जैकेट, नीला टी-शर्ट, सफेद धारीदार मफलर तथा जूता पहने हुए था। उसके गले में ईअर फोन का तार लगा हुआ था। लोग शंका जता रहे थे कि युवक की हत्या अन्यत्र करके साक्ष्य को छिपाने के उद्देश्य से शव को यहां फेंक दिया होगा। युवक के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए। इस बाबत बैरिया सीओ अशोक सिंह ने बताया कि युवक के पीठ पर चोट के निशान है। प्रथमदृष्टया हत्या लग रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।