फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of a young man who had gone out to buy vegetables found outside the village

Ballia News: सब्जी खरीदने निकले युवक का गांव के बाहर मिला शव

Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone out to buy vegetables found outside the village
बांसडीह। सहतवार-बांसडीह मार्ग के छोटकी शेरिया मोड़ के यात्री विश्रामालय के पीछे शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सुबह टहल रहे लोगों की नजर पड़ी। इसकी खबर लगते ही गांव में खलबली मच गई, देखते ही देखते आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। अधेड़ की पहचान छोटकी शेरिया गांव निवासी शिवटहल पासवान 42 वर्ष के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्मार्टम के लिए भेजवाया। छोटकी शेरिया गांव निवासी शिवटहल पासवान शुक्रवार की शाम को सब्जी लेेने के लिए बाजार गया था। देर शाम को न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों की माने तो कुछ दिन पूर्व घरेलू विवाद के कारण पत्नी मायके चली गयी थी। जिसके बाद शिवटहल शराब का ज्यादा नशा करने लगे थे। मृतक के बेटा देवराज पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शाम को बाजार कह कर घर से निकले थे। रात में काफी खोजबीन किए। सुबह यात्री विश्रामालय के पीछे उनका शव मिला। कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता लग रहा है कि मृतक शिवटहल शराब के नशे में धुत बाजार से लौटते समय यात्री विश्रामालय में बैठे होगे, उसी दौरान गिरने से मौत हो गई होगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed