फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of 11 year old boy found near the canal

Ballia News: नहर के पास मिला 11 वर्षीय बालक का शव

Sun, 23 Jun 2024 08:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of 11 year old boy found near the canal
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अठगावां के समीप नहर में शनिवार की सुबह 11 वर्षीय बालक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भदौरा तरछापार निवासी पवन राजभर (11) बीते शुक्रवार को अपराह्न घर से निकाला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह अठगावां के निकट से गुजर रहे लोगाें की नजर नहर में बालक के शव पर पड़ी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। परिजनों के अनुसार वह पैंट शर्ट पहन कर घर से निकला था, लेकिन नहर में जब उसका शव मिला तो वह केवल अंडरवियर पहने हुए था। ग्रामीण अनहोनी की आशंका जाता रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed