फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body lying between patients in emergency ward for 18 hours in ballia district hospital

यूपी के जिला अस्पताल का हाल: 18 घंटे तक इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बीच पड़ा रहा शव, तीमारदारों को हुई परेशानी

Wed, 30 Jun 2021 06:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Jun 2021 06:23 PM IST
सार

यूपी के बलिया जिला अस्पताल में एक शख्स को घायल अवस्था में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जब उसकी मौत हो गई तो शव बेड पर ही पड़ा रहा। किसी ने भी उसे उठाने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
dead body lying between patients in emergency ward for 18 hours in ballia district hospital
18 घंटे तक इमरजेंसी वार्ड में पड़ा रहा शव।

विस्तार

बलिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर-11 पर एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका शव करीब 18 घंटे वार्ड में बेड पर ही पड़ा रहा। इस दौरान इमरजेंसी के डॉक्टर सहित सभी कर्मचारियों की शिफ्ट बदलती गई, लेकिन किसी ने शव को हटवाना मुनासिब नहीं समझा। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस द्वारा मंगलवार को सुबह 11:15 बजे घायल अवस्था में अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कराया गया था।

व्यक्ति की कब मौत हो गई। यह किसी डॉक्टर व कर्मचारी तक को पता नहीं चल सका। उसके बेड के आसपास भर्ती मरीज के तीमारदारों ने रात से ही डॉक्टर से लगातार कर्मचारियों से शव हटाने के लिए कहते रहे, लेकिन शव हटाने को किसी ने जहमत नहीं उठाई। इस तरह से वार्ड में भर्ती मरीज व तीमारदारों को रात भर जलालत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


बेड नंबर-16 पर भर्ती मरीज व पियरिया निवासी डोली सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम से ही वार्ड में मैं भर्ती हूं, हमारे आने के पहले से ही बेड नंबर-11 पर शव पड़ा हुआ है। जिसको किसी ने नहीं हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेड नंबर-17 के मरीज चितवड़ागांव निवासी केदार नाथ ने बताया कि अस्पताल कर्मचारियों से मंगलवार से ही शव हटाने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन किसी ने शव को हटाना मुनासिब नहीं समझा।

सीएमएस डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना मिलते ही उसे वहां से हटवा दिया गया। ऐसा नहीं है कि किसी चिकित्सक ने उसे हटाने के लिए संबंधित कर्मचारियों से नहीं कहा हो। इसमें कर्मचारियों से लापरवाही हुई है। संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed