फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body found in puddle

पोखरे में उतराया मिला शव

Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
dead body found in puddle
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुहा बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर के प्रांगण स्थित पोखरे में रविवार की सुबह एक युवक का शव उतराया देख मंदिर के आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद सूचना परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया कला निवासी शिशुपाल गुप्ता (24) चोगड़ा चट्टी स्थित एक मिठाई की दुकान पर कुछ दिनों से कार्य कर रहा था। प्रतिदिन घर भी जाया करता था लेकिन शनिवार की रात को घर नहीं गया। रविवार सुबह उसका शव कुकुरहा बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर के पोखरे में श्रद्धालुओं ने देखा। इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी। पुलिस ने आधे घंटे बाद उसकी शिनाख्त सिकरिया कला निवासी शिशुपाल गुप्ता के रूप की। उसकी मां रोते हुए मौके पर पहुंची। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के गले पर निशान था। उसकी नाक से भी खून निकल रहा था। इसे लेकर लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed