फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body found in drain, villagers blocked road alleging murder

Ballia News: नाले में मिला शव, ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर ठप किया रास्ता

Thu, 05 Oct 2023 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in drain, villagers blocked road alleging murder
कोतवाली क्षेत्र के संवरा स्थित विद्यापीठ देवस्थली के समीप लकड़ा नाले में बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पहचान के बाद आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हत्या का आरोप लगाते हुए बलिया-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। आधा घंटा तक सड़क जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदानंद सरोज और क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरेशी तथा नपा चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने नगर पालिका में आउटसोर्सिंग पर मृतक की पत्नी को रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा मल्लाह टोला निवासी काशी साहनी (45) पुत्र लट्टू साहनी संवरा लकड़ा नाले से मछली मारकर परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं पर प्लास्टिक लगा कर रात्रि में रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह नाले में उसका उतराया हुआ शव मिला। उसकी आंख पर गहरे निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया की बुधवार की रात उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए पानी फेंक दिया गया है। उसके शरीर पर चोट के निशान और नाक व मुंह से खून भी निकला है। आक्रोशित ग्रामीण मामले की जांच और मुआवजे की मांग को लेकर बलिया-रसड़ा मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिए। अधेड़ की डूबने से मौत हुई है या उसकी हत्या हुई है। यह चर्चा की विषय बना रहा। काशी की तीन पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं। एक पुत्री की शादी कर चुका था। पत्नी लालसा देवी, अखिलेश, अंजली, गोलू, रेणुका को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई। क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed