फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead bodies again floating in Ganges Sensation due to recovered three bodies on ganga Ghat in Ballia police performed last rites

गंगा में फिर उतराते दिखे शव: बलिया में घाट किनारे तीन शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Wed, 15 Sep 2021 12:15 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 15 Sep 2021 12:15 AM IST
सार

गंगा नदी के किनारे तीन शवों के मिलने की खबर पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी राजकुमार सिंह व कोरंटाडीह चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Dead bodies again floating in Ganges Sensation due to recovered  three bodies on ganga Ghat in Ballia police performed last rites
बलिया में गंगा किनारे तीन शव मिलने से सनसनी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के बलिया जिले में मंगलवार को एक बार फिर गंगा में शव उतराते दिखे। नरही थाना क्षेत्र के जद्दूपुर सरया गांव के सामने गंगा घाट किनारे तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कराया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान में बिहार के बक्सर व बलिया के उजियार भरौली गंगा तट पर शव गंगा में उतराए मिले थे।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और घाटों पर शव प्रवाह पर रोक लगा दी गई थी। गंगा घाटों पर पुलिस ने निगरानी भी बढ़ा दी थी। तीन महीने बाद मंगलवार को सरया गांव के पास गंगा नदी के किनारे तीन शवों को कुत्तों के नोचने की खबर पुलिस को लगी तो थाना प्रभारी राजकुमार सिंह व कोरंटाडीह चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। शवों का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


एक बार फिर से गंगा में शवों के मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसएचओ राजकुमार सिंह ने बताया कि दो शव कफन में लिपटे हुए थे। पूरवा हवा के कारण बक्सर के रामरेखा घाट की तरफ से बह कर सरयां गांव के सामने आ गए थे। शवों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया में बवाल: लाल बालू को लेकर मारपीट, चलीं गोलियां, पुलिस फायरिंग से कर रही इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed