फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daya Chhapra-Nauranga Pipa Bridge starts repairing, it will be fully repaired till Darsham

दया छपरा-नौरंगा पीपा पुल का मरम्मत शुरु, देरशाम तक पूरी तरह हो जाएगा दुरुस्त

Sat, 24 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Daya Chhapra-Nauranga Pipa Bridge starts repairing, it will be fully repaired till Darsham
दया छपरा। दया छपरा- नौरंगा के बीच गंगा में बना पीपा का पुल टूटने के दो दिन बाद शनिवार को दुरुस्त हो गया। इससे गंगा पार के गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अमर उजाला ने लगातार दो दिनों तक इस मामले को प्रकाशित किया।
विज्ञापन

बता दें कि दया छपरा-नौरंगा के बीच गंगा में बना पीपा का पुल बृहस्पतिवार की दोपहर में पछुआ हवा के झोंके से टूट गया। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। शुक्रवार को मजदूरों के नगद भुगतान को लेकर पुल मरम्मत का काम नहीं हो सका। इसके चलते नौरंगा, भुआल छपरा, चक्की नौरंगा, उदई छपरा डेरा के करीब 25 हजार आबादी का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शुरुआत में टाल मटोल की लेकिन लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने शनिवार को स्थानीय मजदूरों से काम शुरू कराया। अपराह्न तक पीपा पुल पैदल व बाइक से चलने योग्य बन कर तैयार हो गया। काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा ताकि चार पहिया व ट्रैक्टर भी कल से आने जाने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed