फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Daughter should not make Lakshmi, Durga should be made: Swati

बेटी को लक्ष्मी नहीं, दुर्गा बनाना चाहिए: स्वाति

Fri, 22 Sep 2017 10:15 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 22 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Daughter should not make Lakshmi, Durga should be made: Swati
बापू भवन में आयोजित मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में आशा बहुओं को सम्मानित करती राज्यमंत्री स्वाति सिंह। - फोटो : ballia
 भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में पं. दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर मातृत्व सेवा सम्मान समारोह नगर के टाउन हाल बापू भवन के सभागार में आयोजित किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


 मुख्य अतिथि ने कहा कि आशा बहुओं की मांग पर मुख्यमंत्री से बातचीत की जाएगी। कहा कि मां होना गर्व की बात है क्योकि एक मां संसार को बनाती है। इसलिए बेटी को लक्ष्मी की तरह नहीं, बल्कि दुर्गा की तरह बनाना चाहिए। ताकि वह निर्भय होकर विश्व के किसी भी कोने में निकल सकें। बेटी के सम्मान में प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाएं संचालित की है। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उज्ज्वला योजना आदि शामिल है। जब बेटी पढ़ी लिखी होगी तो किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगी।
विज्ञापन


कहा कि  यदि हमारे आपके मां-बाप ने भ्रूण हत्या की होती तो हम सब यहां नहीं होते। इसलिए बेटियों को समाज में लाना है न कि बेटियों को समाप्त करना है। भ्रूण हत्या अपराध है। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बेटी रानी लक्ष्मीबाई बन सकती है। मोदी और योगी की सरकार गरीबों और महिलाओं की सरकार है। इसके पूर्व सुनिता सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति सिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूनम पांडेय, अनिता, रागिनी सिंह, रम्भा सिंह, उषा ठाकुर, विद्यावती, सोमी सिंह, ममता मिश्रा, तारा मौर्या, मंजू  राय, राबिया, शशि गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed