{"_id":"5a32b6504f1c1ba7668ba086","slug":"daughter-save-the-fake-application-being-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ का बेचा जा रहा फर्जी आवेदन! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ का बेचा जा रहा फर्जी आवेदन!
ballia
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेचा जा रहा फर्जी फार्म।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। योजना के तहत लाभ लेेने के लिए आवेदन पत्र बाजारों में बेच कर लोगों का शोषण किया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
अभाविप के सदस्यों ने गुरुवार को सीडीओ को बाजार में बेचे जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के आवेदन का पत्र देते हुए इसे फर्जी बताया। कहा कि आवेदन पत्र पर विज्ञापन संख्या तक अंकित नहीं है केवल वेबसाइट लिखा गया है जबकि किसी वेबसाइट पर भी इस योजना के तहत किसी प्रकार के आवेदन नहीं मांगे गए हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस योजना के नाम पर फार्म बेचने वाले दुकानदारों की ओर से यह कहा जा रहा है कि आर्ठ से 32 वर्ष तक की महिलाएं व छात्राएं फार्म भरेंगी तो उन्हें दो लाख की धनराशि मिलेगी।
इस तरह का प्रलोभन देकर महिलाओं को गुमराह कर अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत करने वालों में विवेक सिंह कौशिक, अमन तिवारी, अवनीश चौबे, प्रमोद यादव, चंद्रप्रकाश पांडेय, दुर्गेश सिंह, आनंद पांडेय, राकेश गुप्ता सोनू, विनोद सिंह यादव, मयंक तिवारी आदि थे।