फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Data of 70 thousand farmers is not correct, agriculture department is worried

Ballia News: 70 हजार किसानों का डाटा दुरुस्त नहीं, कृषि विभाग परेशान

Sat, 16 Dec 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Data of 70 thousand farmers is not correct, agriculture department is worried
किसान सम्मान निधि योजना में शामिल सभी किसानों का डाटा अभी भी दुरुस्त नहीं हो सका है। अभी भी करीब 70 हजार किसानों की लैंड सीडिंग व ई-केवाईसी को लेकर कृषि विभाग जूझ रहा है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना चार वर्ष बाद भी जिले में पटरी पर नहीं है। जबकि इसको लेकर तमाम कवायद की जा रही है। यह योजना कृषि व राजस्व विभाग के सिस्टम में फंस कर रह गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना दिसंबर 2018 में लागू की गई और मार्च 19 में किसानों के खाते में दो हजार रुपये की पहली किस्त भेजी गई। शुरुआत में दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को शामिल करने का प्रावधान किया गया और खतौनी के आधार पर पहली किस्त जारी की गई। लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने सभी किसानों को इसमें शामिल करने का प्रावधान कर दिया। इसके बाद भारत सरकार की ओर से सभी किसानों का आधार सत्यापन और खतौनी की मैपिंग कर लैंड सीडिंग करने करने का निर्देश दिया और इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग को दी। इसके बाद से ही कृषि व राजस्व विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। लेकिन अब भी करीब 70 हजार किसानों का डाटा दुरुस्त नहीं है। इसमें आधार मिसमैच, लैंड सीडिंग आदि की समस्याएं बनी हुई है। इसको लेकर कृषि विभाग जूझ रहा है।
विज्ञापन




किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी किसानों का डाटा दुरुस्त किया जाना है। इसके तहत ई केवाईसी के साथ ही लैंड सीडिंग आवश्यक है। इसको लेकर कर्मियों को तैनात किया गया है ताकि किसानों से संपर्क कर डाटा दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed