फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Danger on Mohammadpur camp along with PWD godown

Ballia News: लोनिवि गोदाम संग मोहम्मदपुर डेरे पर खतरा

Mon, 04 Aug 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Danger on Mohammadpur camp along with PWD godown
नरही क्षेत्र के बैरिया गांव में बाढ़ के पानी से ​घिरा मोबाइल टावर।संवादनरही क्षेत्र के बैरिया ग - फोटो : samvad
बलिया। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 मुहम्मदपुर डेरा भी जल्द ही बाढ़ के चपेट में आ सकता है। अब तक 14 लोगों के मकान नदी में विलीन हो गए हैं। लोविनि के गोदाम पर भी खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

उधर, जिन लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं, वह अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर पहंुचाने में लगे हैं । आलम यह है कि अपने हाथों से घरौंदों पर हथौड़ा चलाने को विवश हैं। उधर, गंगा जलस्तर शहर के करीब पहुंचने पर शवदाह में भी परेशानी खड़ी हो गई है। गंगा जलस्तर महावीर घाट ग्रीनफील्ड अंडरपास में पानी भरने से लोग शव दाह करने में भी कठिनाई हो रही है। रविवार को ग्रीनफील्ड के अंडरपास में पानी भरने से संगम तट जाने वाला मार्ग पूरी तरह से डूब गया है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल के पास कटान : लालगंज। क्षेत्र के शिवपुर घाट और विंद बस्ती से रविवार के ओवर फ्लो होकर पानी रिहायशी मकानों तक पहुंचने लगा है। इससे क्षेत्र की करीब तीस हजार से अधिक आबादी नदी के पानी से प्रभावित होने का अनुमान है। वहीं, दस से बाहर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों बाढ़ से घिर जाएंगे। उधर, शिवपुर घाट पर निर्माणाधीन पक्के पूल के पास कटान तेजी के साथ होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सरयू नदी की बाढ़ से 13 हजार की आबादी प्रभावित
जयप्रकाश नगर। जिले में बाढ़ विभाग की ओर से दी की पूर्व सूचना के अनुसार गंगा नदी और सरयू नदी के जलस्तर में अचानक बीते दो दिनों से हो रही वृद्धि से रविवार की सुबह कोडरहा नौबरार पंचायत के भगवान टोला टीपुरी चारों तरफ से जलमग्न हो चुका है। सरयू नदी की बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों में चांद दीयर पंचायत के करीब 13 हजार की आबादी वाले गांवों में चांददीयर बड़ा प्लाट, श्रीपालपुर के डेरा, भगवान के डेरा, टोला फतेह राय के, बैजनाथ के डेरा, बकुल्हा, बकुल्हा पूर्वी, मठिया आदि गांव प्रभावित हो रहा है।

मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण : मझौवां। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार की को गंगा बाढ़ व कटान क्षेत्र का दौरा किया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 हुकुम छपरा किमी 26.250 पर हुए कार्य की निरीक्षण किया। बाढ़ विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में एनएच-31 को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। कटानरोधी कार्यों से असंतुष्ट दिखे प्रभारी मंत्री ने कहा कि जलस्तर नीचे खिसकते ही निर्माणाधीन स्पर का कार्य जल्द से जल्द कंप्लीट किया जाए। मंत्री ने हनुमान मंदिर पर स्थित बाढ़ चौकी का पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया उधर कन्हई ब्रह्म बाबा के दक्षिण बीच नदी में जाकर बाढ़ एवं कटान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed