{"_id":"675ddc819d2788b6020e0697","slug":"dadri-filled-the-pockets-of-shopkeepers-along-with-the-municipality-ballia-news-c-190-1-svns1007-128803-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जाते-जाते पालिका के साथ ही दुकानदारों की झोली भर गया ददरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जाते-जाते पालिका के साथ ही दुकानदारों की झोली भर गया ददरी
विज्ञापन
बलिया। मीना बाजार ने नगर पालिका की आय में इजाफा किया। 13 दिसंबर तक पालिका को ददरी मेले के मीना बाजार से करीब 60 लाख 33 हजार 31 रुपये की आमदनी हुई है। इसमें अकेले मीना बाजार में लगने वाली दुकानों से 55 लाख 68 हजार 228 रुपये की आय हुई है। जबकि तहबाजारी से चार लाख 40 हजार 640 रुपये की आमदनी हुई है।
ददरी मेले का रविवार को अधिकारिक समापन हो जाएगा। इसके पूर्व शनिवार को ददरी मेला में लोगों की भारी भीड़ रही। मेले के अंतिम दौर में भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखे। अधिकांश लोग नर्सरी में पौधों और बाजार में लोहे के बक्से तथा लकड़ी के सामान और कंबल के अलाव गर्म कपड़ों आदि की खरीदार करते दिखे।
उधर, उम्मीद से अच्छा कारोबार होने के कारण मेला में दिन भर लोगों की भारी भीड़ रही। हालांकि चरखी और झूले वाले अपना सामान समेटते नजर आए। जबकि छोटे दुकानदार कारोबार में तल्लीन दिखे। शनिवार को लकड़ी के सामन की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन
000
संत समागम के साथ होगा समापन
ददरी मेले का अधिकारिक समापन रविवार को संत समागम के साथ होगा। पूर्व की परंपरा में जहां मेले का आगाज संत समागम के साथ होता था, वहीं इस बार जिला प्रशासन ने समापन संत समागम के साथ करने का निर्णय लिया है। ददरी मेले में दिन में 12 बजे से आरंभ होने वाले संत समागम का नेतृत्व संत स्वामी रामभद्र करपात्री जी महाराज बालक बाबा करेंगे। इसमें कई ख्यातिलब्ध संतों के शामिल होने की चर्चा है।
-- -- -- -- -