{"_id":"6746fb7f9880e617030279e4","slug":"dadri-fair-in-ballia-shops-closed-in-protest-against-charging-double-price-for-land-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेला में भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने के विरोध में बंद की दुकानें, मायूस होकर लौटे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेला में भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने के विरोध में बंद की दुकानें, मायूस होकर लौटे लोग
Wed, 27 Nov 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:33 PM IST
सार
ददरी मेला में दुकानों के लिए आवंटित भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने के विरोध में बुधवार को दुकानें बंद रहीं। इस दौरान मेला में आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
ददरी मेले में बंद दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ददरी मेला में दुकानों के लिए आवंटित भूमि का मूल्य पिछले साल से दोगुना वसूलने के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने दुकानों का पर्दा गिराकर विरोध किया, जिससे मेला में सन्नाटा पसर गया और मेला में आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मेला में आए दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नपा प्रशासन दुकानदारों से जबरन वसूली करा रहा है।
विज्ञापन
यह है मामला
ददरी मेला में आए दुकानदार जाफर अहमद ने कहा कि पिछले साल नगर पालिका द्वारा मेला में प्रति लठ्ठा छह हजार रुपये का रेट लिया गया। जबकि इस वर्ष प्रति लठ्ठा 12 से 18 हजार रुपये का रेट लिया जा रहा है, जो दो से तीन गुना है। आरोप लगाया कि पहले नगर पालिका द्वारा फ्रंट व लंबाई और चौड़ाई नापी जाती थी, लेकिन इस बार दुकान के अंदर भी नापी की जा रही है। इतना ही नहीं पहले दुकान की बिजली नपा द्वारा फ्री दी जाती थी। इस बार उसके लिए कर वसूला जा रहा है तथा रात में 12 बजे बिजली काट दी जा रही है।
विज्ञापन
दुकानदार गणेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और जिला प्रशासन बाहर से आए दुकानदारों से जमीन का मनमाना दर वसूल रही है। पहले स्थान के मुताबिक जमीन का रेट तय होता था, लेकिन इस बार मनमाना रेट लिया जा रहा है। पहले जमीन का पैसा लठ्ठा के हिसाब से लिया जाता था, अब चौहदी के हिसाब से हो रही वसूली के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद की है।
विज्ञापन
उधर, नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि दुकानदारों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। जैसे पूर्व की भांति भूमि का आवंटन किया गया है। उसी आधार पर उसका शुल्क भी वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन