फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadri fair awaits first Sunday

ददरी मेला को पहले रविवार का इंतजार

Wed, 13 Nov 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dadri fair awaits first Sunday
बलिया। ददरी मेले के मीना बाजार में दुकानें ही भले ही सज-धज कर तैयार हो गई हैं लेकिन अपेक्षानुरूप भीड़ नहीं होने से दुकानदारों में मायूसी है। हालांकि दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा। मेला शबाब पर पहुंचेगा, बस एक संडे का इंतजार है। उधर नंदीग्राम पशु मेले में अच्छी नस्लों की भैंस खरीदने के लिए खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। पशु व्यापारी भी गदगद दिखे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन से शुरू हुए मीना बाजार में मंगलवार को दूसरे दिन सूना-सूना रहा। वहीं झूले, चरखी न चलने के कारण इसका प्रभाव भी मेला में देखा गया। कालेज और स्कूल के बच्चों को छोड़ दिया जाय तो और कोई भी फिलहाल मेले की ओर कूच नहीं कर रहे हैं। ऐसे में मेले को एक संडे का इंतजार है। मेला के दक्षिण ओर लगे पौधशाला भी सजधज कर तैयार है। आम, अमरूद, जामुन के पौधे के अलावा विभिन्न फूल व आयुुर्वेदिक पौधा निश्चित रूप से मेला की रौनक बढ़ाएगी। उधर पलंग, सोफा के व्यापारी भी अपनी दुकानें लगा लिए हैं। कहा कि इस बार लगन बड़ करकस है। लिहाजा अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed