फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cylinder explosion causes scorching women, burns of two houses

सिलेंडर फटने से महिला झुलसी, आग से दो घरों के सामान जले

Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cylinder explosion causes scorching women, burns of two houses
बैरिया के शोभनथही गांव में सिलेंडर फटने से जला घर का सामान। - फोटो : BALLIA
बैरिया। थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव में शनिवार की देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट गया जिससे खाना बना रही पुष्पा देवी (35) झुलस गई। वहीं वह घर का टिन शेड भी उड़ गया। सिलिंडर फटने के बाद लगी आम से पुष्पा और पड़ोसी अरविंद वर्मा के घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

शुभनथही निवासिनी पुष्पा देवी शनिवार की शाम गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक सिलिंडर से गैस लीकेज होने लगी और जब तक पुष्पा संभल पाती कि गैस सिलिंडर फट गया। इसकी जद में आने से पुष्पा देवी झुलस गई। किसी तरह लोगों ने झुलसी पुष्पा को घर से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया। धमाका इतना तेज था कि पुष्पा के घर का जहां टिन शेड भी उखड़ कर दूर जा गिरा। सिलिंडर फटने के बाद रसोई में लगे आग ने विकराल रूप ले लिया और इसके जद में पुष्पा के अलावा पास ही स्थित अरविंद वर्मा के घर में आग लग गई। आग में दोनों परिवारों का आभूषण, कपड़ा,तख्त, बिछौना सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे गैस के सेल्समैन व क्षेत्रीय लेखपाल मोतीलाल ने क्षति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed