{"_id":"66168c74a723d517120469b2","slug":"cylinder-burst-kitchen-of-26-families-house-reduced-to-ashes-in-sonbhadra-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खाना बनाते वक्त फटा सिलिंडर, 26 परिवारों का आशियाना राख; बिलख पड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खाना बनाते वक्त फटा सिलिंडर, 26 परिवारों का आशियाना राख; बिलख पड़े परिजन
Wed, 10 Apr 2024 06:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:27 PM IST
सार
Ballia News: अगलगी की घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग पानी लेकर आग बुझाने पहुंचे लेकिन तब तक एक के बाद एक झोपड़ी आग की भेंट चढ़ती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंच विधायक ने लोगों को मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
झोपड़ी हुई खाक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के सहतवार में बुधवार को क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ाडीह में रसोई गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से 26 परिवारों की 26 रिहायशी झोपडियां समेत नकदी, साइकिल, मोटसाइकिल और घर गृहस्थी का लाखों रुपये का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दो बकरियां भी झुलस कर मर गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह द्वारा साड़ी, त्रिपाल, कपड़ा आदि अन्य समान वितरण कराया गया। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिन में 10.30 बजे दहारी के परिवार की औरतें गैस पर खाना बना रही थी। इसी बीच अचानक रसोई गैस का सिलिंडर फट गया, जिससे उसके रिहायशी झोपड़ी में आग लग ली।
विज्ञापन
मौके पर मचा हड़कंप
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोसी हरेराम, बृजेश खरवार, रतनी देवी, मुनीलाल, उमेश, भुसावल, प्रेम, टिंकू, मोंटू राम राजभर, जई, राकेश, दीपू, सालिक, विमलेश, विशाल, राजकुमार, आशीष, देवनाथ गोंड, सुनील गोंड, दिलीप खरवार, नागेंद्र खरवार, राजू गोंड की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई, जिससे उसमें रखा साइकिल, कपड़ा, गहना, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात आदि सब जलकर राख हो गया। बाग की घटना में रतनी देवी का पैसठ हजार रुपया व हरेराम का बीस हजार रुपया जो घर बनवाने के लिए बैंक से निकला था। सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन