{"_id":"676d69fe3058c7c6970b5bff","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-a-tractor-trolley-public-protests-by-blocking-the-road-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, जनता ने सड़क जाम कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, जनता ने सड़क जाम कर जताया विरोध
Thu, 26 Dec 2024 08:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:07 PM IST
सार
गड़वार क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। सामने से आ रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई और सामने से आ रहा साइकिल सवार इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रतसर-गडवार मार्ग के टावर के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद भी जाम समाप्त नहीं कर पाई। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रोते रोते-रोते बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी श्रवण कुमार (35) स्कूल से चतुर्थ श्रेणी का कार्य करके साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव उठाने से मना करते हुए चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
एक घंटे से जाम लगा हुआ है। पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है।