{"_id":"6210e7fc98cb4e7b7c76f180","slug":"cycling-student-dies-after-being-crushed-by-a-dumper-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में हादसा: डंपर से कुचल कर साइकिल सवार छात्रा की मौत, कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में हादसा: डंपर से कुचल कर साइकिल सवार छात्रा की मौत, कोचिंग से पढ़कर लौट रही थी घर
Sat, 19 Feb 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:22 PM IST
सार
दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी कृतिका बीए पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
बलिया के रसड़ा कोतवाली के कोटवारी गौरा पंथी बाबा मार्ग स्थित सरकारी ट्यूबवेल के समीप शनिवार की दोपहर डंपर ने साइकिल सवार छात्रा को कुचल दिया। आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए जहां इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
फेफना थाने के गौरा निवासी कृतिका सिंह (22) पुत्री विनोद सिंह मां कात्यायनी कोचिंग सेंटर से पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। गौरा की तरफ से मिट्टी से लेकर जा रहे डंपर ने उसे सामने से कुचल दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी कृतिका बीए पास करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। कृतिका की मौत की खबर लगने के बाद उसकी मां सुनीता सिंह एवं उसके भाई अनुराग सिंह बहन रागिनी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।