{"_id":"63e5b75fef46f8b4ed0e6eb4","slug":"cyber-thugs-hacked-mobile-and-took-rs-37727-from-merchant-s-account-ballia-news-vns697837974-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी के खाते से उड़ाए 37727 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी के खाते से उड़ाए 37727 रुपये
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तमाम कोशिशों के बावजूद साइबर क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन साइबर ठग किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं।
नगर के एक व्यवसायी का मोबाइल हैककर साइबर ठगों ने चार बार में 37727 रुपये उड़ा दिए। साइबर ठगों की ओर से व्यापारी को दिए गए लिंक पर ट्रांजैक्शन चार्ज के दौरान यह घटना हुई। इस मामले में व्यापारी ने घटना की ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराकर उभांव थाने में तहरीर दी है।
नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी व्यवसायी सत्यम बरनवाल ने कोलकाता से कुछ सामान की खरीदारी की। सामान पहुंचाने को लेकर उनकी बात वहां के एक ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से हुई। उसने एक कुरियर कंपनी का नंबर देकर उससे बात करने को कहा। व्यवसायी की ओर से लिंक को क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और जब सही हुआ, तब तक ठगों की ओर से उसके खाते से चार बार में 6009, 720, 4999 और 25999 रुपये उड़ा दिए गए। ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं।