फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cutting started again in Gopalnagar, 20 acres of land covered

Ballia News: गोपालनगर में फिर कटान शुरू, 20 एकड़ भूमि समाई

Fri, 23 Dec 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cutting started again in Gopalnagar, 20 acres of land covered
बैरिया। सुरेमनपुर दियराचंल के गोपाल नगर नई बस्ती के सामने सरयू नदी में एक बार फिर कटान तेज हो गई है। पिछले एक सप्ताह में 100 एकड़ से अधिक उपजाऊ खेत सरयू नदी में विलीन हो चुका है। बार-बार ग्रामीणों के आग्रह के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। गोपाल नगर नई बस्ती के लोगों में डर है।
विज्ञापन

पहले गोपालनगर टाड़ी के पास पिछले बरसात में कटान हो रही थी। वहां बाढ़ विभाग ने स्पर बनवा दिया है। इसके बाद, सरयू नदी ने इस स्थान से पूरब और उत्तर तरफ गोपाल नगर नई बस्ती के सामने कटान शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन 15 से 20 एकड़ खेत सरयू नदी में कटकर विलीन हो रहे हैं। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही गोपाल नगर नई बस्ती सरयू नदी की कटान की जद में होगा। यहां लगभग एक हजार की जनसंख्या है। गांव निवासी शिवनाथ यादव, परमेश्वर यादव, मुखराम यादव, डा. हीरा यादव, विजय यादव ,गुड्डू यादव आदि ने बताया कि कटान की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी इस मामले का संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

सरसों, गेहूं और अन्य बोई गई फसल कटान में खेत के साथ कटकर सरजू नदी में समा रही है। अगर यही स्थिति रही तो जल्द ही गोपाल नगर नई बस्ती का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उपजिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्र ने बताया कि मौका मुआयना के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा हूं। रिपोर्ट प्राप्त होते ही इस संदर्भ में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed