फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cused of beating husband by calling maiden, young man dies in hospital

मायके बुलाकर पति की पिटाई का आरोप, युवक की अस्पताल में मौत

Mon, 31 May 2021 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
cused of beating husband by calling maiden, young man dies in hospital
रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में एक महिला द्वारा अपने पति को मायके बुलाकर अपने भाइयों और प्रेमी के साथ मिलकर पिटाई करवाने का आरोप है। घायल पति का इलाज जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर ग्राम सभा निवासी मृतक बबलू राजभर के पिता रघुनाथ राजभर ने रेवती थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि मेरे पुत्र बबलूू राजभर की शादी गायघाट निवासी सुदामा की लड़की कोशिला के साथ 10 वर्ष पूर्व हुई थी। कुछ महीनों पूर्व से उसका प्रेम संबंध सहतवार निवासी एक युवक से चल रहा था। इस बात की जानकारी जब बबलूू को हुई तो वह अपनी पत्नी से पूछताछ करने लगा। इस बीच कोशिला अपने मायके गायघाट चली गयी। शनिवार को कोशिला ने बबलूू को गायघाट बुलाया, जहां उसने अपने प्रेमी तथा भाई भोला व विनोद के साथ मिलकर बबलूू की बेरहमी से पिटाई किया। किसी तरह बबलूू घायलावस्था में घर पहुंचा। उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बबलू राजभर का शव अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। - यादवेंद्र पांडेय, प्रभारी निरीक्षक,थाना रेवती
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed