फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cultural programs and sports are popular

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन पर विभिन्न संस्थानों ने लहराया तिरंगा

Fri, 16 Aug 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs and sports are popular
स्वतंत्रता दिवस पर हनुमानगंज में निकाली गई झांकी। - फोटो : BALLIA
बलिया। नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रामाशीष रहे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने आगंतुकों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेमनाथ सिंह, मनोज अस्थाना, ओमप्रताप जी, जगदीश सिंह, जयप्रकाश नारायण सिंह, संजय कश्यप, रवि वर्मा, अनूप जी, सत्यव्रत जी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जीराबस्ती में ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं में मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह, गिरीश नारायण चतुर्वेदी, संजय, रवि, नागेंद्र पांडेय, हरेंद्र मिश्र आदि लोग रहे। उधर जिला खेल अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव की देखरेख में क्रासकंट्री प्रतियोगिता हुई जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन यूनिट की बलिया इकाई की ओर से जिला कार्यालय पर संस्था के जिलाध्यक्ष डा आरआर प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के गड़वाररोड स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सपा कार्यालय पर पूर्व मंत्री नारद राय, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर संस्थान के कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित कार्यालय पर संस्थापक डा. एस प्रसाद वैद्य ने ध्वजारोहण किया। सतीशचंद्र महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अभय शंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। दुबहर : डायल हंड्रेड के प्रभारी जेएन गौतम ने अस्पताल परिसर में ध्वजारोहण किया। शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज के प्राचार्य रवि राय ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed