{"_id":"5fdb8ba58ebc3e40cf52ddc0","slug":"cultural-ballia-news-vns563977235","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद आये बलिया के मालवीय, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागरपाली में बलिया के मालवीय व बलिया के प्रथम सांसद मुरली मनोहर की 126वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्र?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
सागरपाली। बलिया के प्रथम सांसद एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अधिवक्ता स्वर्गीय मुरली मनोहर (मुरली बाबू) की 126वीं जयंती उनके पैतृक गांव सागरपाली चट्टी पर मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में सागरपाली स्टेशन का नामकरण मुरली बाबू के नाम से किया जाएगा। इस स्टेशन से हॉल्ट शब्द हटा लिया जाएगा और यहां अधिक से अधिक ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजधारी सिंह रहे. जबकि प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रतिनिधि के रूप में कमलेश कुमार तिवारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से समस्त अतिथिजनों को शाल और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का चित्र भेंट किया गया। इसके पूर्व, सांसद मस्त ने 100 गरीब लोगों में कंबल वितरित किया, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं शामिल रहीं। इस मौके पर बंधीधर सिंह दाऊजी, बंशबहादुर सिंह, मुन्ना बहादुर सिंह, समाजसेवी समीर सिंह, जेपी मिश्र, मुन्ना राय, संजय दूबे, पिंकू पांडेय, संतोष पांडेय, हदिश, बिजली यादव, लक्ष्मण दास, झूलन भैया, राजन सिंह, धनंजय सिंह, रविलाल श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, बीके चौधरी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सरयू चौधरी और संचालन भैया रंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।