बेरुआरबारी। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय सांस्कृतिक सृजन 2020 प्रतियोगिता का आयोजन गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्रांगण में गुरुवार को किया गया। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर मुरली मनोहर महाविद्यालय बलिया के संजीव कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर बांसडीह महाविद्यालय के कुमारी किरण यादव, तृतीय गुलाब देवी महाविद्यालय से मधु गुप्ता, चतुर्थ स्थान पर गांधी महाविद्यालय मिड्ढा से सोनी सिंह और पांचवें स्थान पर किसान महाविद्यालय रकसा की छात्रा विजया पांडेय रही। समूह नृत्य में प्रथम स्थान गांधी महावद्यिालय मिड्ढा बेरुआरबारी की छात्राएं रही। वहीं द्वितीय स्थान पर बांसडीह महाविद्यालय बांसडीह की छात्राएं और तृतीय स्थान पर गौरीशंकर राय करनई की छात्राएं रहीं। प्रतियोगिता में जनपद के सात महाविद्यालय गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई, किसान महाविद्यालय रकसा, सतीश चंद महाविद्यालय, मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय, बांसडीह महाविद्यालय, गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक शास्त्रीय नृत्य और उप शास्त्रीय कार्यक्रम में एकल और समूह में 10-10 मिनट की प्रस्तुति की। लखनऊ से आए दो जज वेस्टर्न डांस के शुभम और वेस्टर्न व शास्त्रीय नृत्य के अजय पासवान रहे। मुख्य अतिथि डॉ. राघवेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि आत्मा को पहचानने में संगीत साधना महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इस मौके पर संस्थापक महेंद्र प्रताप शुक्ल, प्रबंधक श्रीराम शुक्ल, डॉ मीरा पांडेय, डॉ अभिषेक सिंह, डॉ. रविभूषण मिश्र, अंशु सिंह, सुधीर मिश्रा, डॉ. शारदा यादव, डॉ पूनम देवी, शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ. नीतू राय, पवन पांडेय आदि सभी अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश पांडेय और संचालन संचालक डॉ. तृप्ति तिवारी ने किया।