फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cultural

‘बम्बई में का बा’ के रचनाकार का संकल्प के आंगन में हुआ सम्मान

Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
cultural
बंबई में का बा के रचनाकार को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते वरिष्ठ साहित्यकार ड? - फोटो : BALLIA
बलिया। भोजपुरी सिर्फ भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति,संस्कार और जीवन शैली भी है। भोजपुरी की अस्मिता को पुन: स्थापित करने की दिशा में हमारा प्रयास कितना सफल होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन हमारा प्रयास है कि हम अपनी मिट्टी की महक को दूर तक फैला सकें। उक्त बातें प्रसिद्ध गीतकार डॉ सागर ने संकल्प संस्था के सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम में कहीं। ‘बम्बई में का बा’ गीत लेखन से पूरे देश में प्रसिद्धि पाने वाले डॉ सागर ने कहा कि यूं तो हर सम्मान महत्वपूर्ण होता है, लेकिन अपने लोगों के बीच अपनों द्वारा सम्मानित होना गर्व से भर देता है। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के मिश्र नेउरी स्थित कार्यालय पर डॉ सागर को जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय, प्रो यशवंत सिंह, अशोक पत्रकार एवं संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय ने की। प्रो. यशवंत सिंह ने बताया कि डॉ सागर 50 से अधिक हिंदी फिल्मों में गीत लिख चुके हैं। इस मौके पर डॉ राजेन्द्र भारती, शिवजी पाण्डेय रसराज, मोहन श्रीवास्तव, शशि प्रेमदेव, प्रो. अमरनाथ पासवान, श्वेतांक सिंह, राजीव पाण्डेय, धनन्जय पाण्डेय, पण्डित ब्रजकिशोर त्रिवेदी, देव भारद्वाज, वैभव, सोनी, ट्विंकल गुप्ता आदि रहे। संचालन अचिन्त्य त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed