{"_id":"62f7e812e3ccde051e05a4ab","slug":"crpf-head-constable-warns-of-self-immolation-at-chief-minister-s-office-ballia-news-vns6690962126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने दी मुख्यमंत्री कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने दी मुख्यमंत्री कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
बलिया। सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर भाई के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर लखनऊ के लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर 17 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी दी है।
बैरिया थाना के बैरिया गांव निवासी और अर्द्ध सैनिक बल के हेड कांस्टेबल सुशील सिंह पुत्र जय मंगल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्रक में उल्लेख किया है कि 7 जुलाई 21 को चुनावी रंजिश के कारण गांव के इनानिया अपराधी ने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर मेरे भाई और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मेरे छोटे भाई नितेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। चार्जशीट न्यायालय में भेजी जा चुकी है। लेकिन आरोपी व उसके गैंग के लोगों द्वारा मुकदमे के गवाह और पैरवीकार को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में भी गवाह की ओर से बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया और पुलिस द्वारा विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जा चुका है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट एवं शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी द्वारा नहीं की जा रही है। छोटे भाई की ओर से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर कई बार पत्र दिया गया है। प्रार्थी अर्द्धसैनिक बल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत होकर देश की सेवा करता है लेकिन प्रार्थी और उनके परिवार को घटना के एक वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। हेड कांस्टेबल ने आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर लगाने, एक वर्ष से फरार शूटरों पर इनाम घोषित करने, आरोपियों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने, एक आरोपी द्वारा प्रयोग किए जा रहे बुलेट प्रूफ वाहन को जब्त करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर 17 अगस्त को आत्मदाह करेगा।