फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowds gathered to make Aadhar card and get amended, people forget social distancing

आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने को उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले लोग

Wed, 02 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to make Aadhar card and get amended, people forget social distancing
आधार कार्ड बनाने के लिए बैरिया डाकघर पर उमड़ी भीड़। - फोटो : BALLIA
बैरिया। पोस्ट ऑफिस पर आधार कार्ड बनवाने और सुधार करवाने के लिए बुधवार को उमड़ी भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गया।ज्
विज्ञापन

क्षेत्र में एकमात्र बैरिया पोस्ट ऑफिस पर आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड की गलतियों को संशोधित करने की सूचना पर पूरे इलाके के जरूरतमंद लोग बैरिया डाकखाना पर जुट गए और बेतहाशा भीड़ लग गई। भीड़ इतनी बढ़ी कि यहां सोशल डिस्टेंसिंग का मानक तार तार होता नजर आया। यहां ड्यूटी पर तैनात दो होमगार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो सके। उप डाकपाल की सूचना बैरिया थाने दो पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करती नहीं दिखी। पोस्ट ऑफिस पर लगी भीड़ में पुरुष, महिला, छात्र-छात्राएं शामिल थे। किसी को एडमिशन कराने के लिए तो किसी को अन्य कार्य के लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी है। काफी संख्या में आधार कार्ड में गलत इंट्री को संशोधित कराने के लिए भी काफी लोग जुटे थे। भीड़ को देख वहां पुलिसकर्मियों के पहुंच जाने के बाद लगभग साढ़े दस बजे से डाकखाने का कर्मचारी बाहर लाइन में खड़े लोगों में कूपन वितरण शुरू किया। ताकि जिन लोगों को कूपन मिल जाए वह लोग एक एक करके अपना आधार कार्ड बनवा लें। अभी 5-6 कूपन ही वितरित हो पाए थे, कि धक्का-मुक्की और छीना झपटी होने लगी। जिस पर कर्मचारी ने कूपन वितरण बंद कर चैनल गेट बंद कर लिया। बाहर परेशान लोगों की भीड़ डाक कर्मियों पर तरह-तरह के आरोप लगा रही थी। इस बाबत उप डाकपाल राजकुमार सिंह बताया कि पूरे क्षेत्र में एकमात्र इसी डाक घर पर आधार कार्ड बनाने व संशोधित करने की व्यवस्था दी गई है। आज से यह काम शुरू हुआ, इसकी सूचना मैंने पहले ही बैरिया थाने पर देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। लेकिन पहले यहां सिर्फ दो होमगार्ड आए और बाद में दो पुलिसकर्मी आए। कूपन वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और छीना झपटी होने लगी। ऐसे में कूपन वितरण बंद करा दिया। यहां नेटवर्क की भी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed