{"_id":"692c9f55c9a07ade830e9e75","slug":"crowds-gathered-at-the-dadri-fair-people-enjoyed-the-glittering-lights-ballia-news-c-190-1-bal1002-153035-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ददरी मेले में उमड़ी भीड़, जगमग रोशनी में लोगों ने उठाया आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ददरी मेले में उमड़ी भीड़, जगमग रोशनी में लोगों ने उठाया आनंद
विज्ञापन
लगभग एक किमी तक लगा ददरी मेला।संवाद
- फोटो : सर्दी बढ़ने पर एक स्थान पर एकत्रित होकर बैठे बंदर।
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले का अंतिम चरण चल रहा है। एक महीने के मेले में चौथे रविवार को बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। सुबह 9 बजे से ही मेला क्षेत्र में लोगों के आने का क्रम चलता रहा। दोपहर होते-होते मेला क्षेत्र लोगों से पट गया।
बच्चों ने झूले, चर्खी व जलपरी के साथ ही मौत के कुएं के करतब देखे। झूला व जलपरी के काउंटर पर टिकट कटाने वालों की भीड़ लगी रही। शहर क्षेत्र के लोग शाम चार बजे के बाद पहुंचे और देर रात तक मेले में खरीदारी की। शाम को मेला क्षेत्र लाइटों की रोशनी से नहा उठा। देर रात तक मेले में लोगों की भीड़ लगी रही। मेला क्षेत्र में बने चौराहों पर कई बार जाम की स्थिति रही। पुलिस को उस क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को हटाना पड़ा।
मेला घूमने के बाद लोगों ने गुड़ही जलेबी व छोला के साथ अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया। लोगों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की। इसमें हर माल 10 व 25 रुपये की बिक्री ज्यादा हुई। मेला से निकलते समय लोग खजला लेना नहीं भूले।
विज्ञापन
बालिया नाइट तीन को : ददरी मेला के भारतेंदु कला मंच पर बलिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन 3 दिसंबर को होना। इसमें जिले के 30 कलाकार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
इसमें कलाकार वैष्णवी राय, मंजीत पांडेय, मनोज कुमार सिंह, कमलेश यादव, सुनील कुमार वर्मा, प्रिया वर्मा, सखीचन्द राजभर, सुधांशु पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद, अजय कुमार ‘राज, प्रियांशु यादव, जयप्रकाश यादव, संगम राजा उर्फ रविकांत प्रजापति, अंकित कुमार पाठक, आशुतोष गुप्ता, रवि कुमार, अर्चना सिंह आदि अपनी प्रस्तुति देंगे।