{"_id":"64b57a37a650c1f6410f0536","slug":"crowds-gathered-at-pagodas-on-the-second-monday-of-sawan-ballia-news-c-20-1-296363-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
बलिया। सावन के दूसरे सोमवार व सोमवती अमावस्या पर भोर से ही भक्तों का हुजूम शिवालयों पर उमड़ पड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय बोल बम के नारों व हर हर गंगे से पूरा वातावरण गूंजायमान रहा। सुरक्षा को लेकर मंदिरों पर महिला व पुरुष जवान तैनात रहे।
सोमवती अमावस्या के दिन हर्षण योग, पुनर्वसु नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण होने से महिलाएं सुहाग की रक्षा व मंगल कामना को लेकर मंदिरों में पूजन करने के बाद पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाया। भक्तों ने पूरे उल्लास व विश्वास के साथ भगवान शिव के शिवलिंग पर दूध, दही व जला से जलाभिषेक किया। भक्तगण शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, दही,धतुरा फूल व फल चढ़ाकर अपने इष्ट को खुश करने का प्रयास किया। जबकि कुंवारी कन्याओं ने मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए कामना की।
नगर के बालेश्वर मंदिर का कपाट रात 12 बजे के बाद खुलने पर श्रद्वालुओं ने दर्शन पूजन किया। भोर होते -होते महिला पुरूष भक्तों की रामलीला मैदान तक लाइन लग गई। वहीं, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व पर भक्तों ने पूजन अर्चन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। उधर, नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर मंदिर, नगरी स्थित नटकेश्वर मंदिर, मुबारकपुर स्थित पशुपतिनाथ बाबा गुफा, निधरिया स्थित पंच मंदिर पर भी भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थितबाबा बालखंडी नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीहकस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर बाबा के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन,फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की।