फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crowds are increasing at the Dadri fair, shops are still being decorated.

Ballia News: ददरी मेले में बढ़ने लगी भीड़, अभी सज रहीं दुकानें

Tue, 11 Nov 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Crowds are increasing at the Dadri fair, shops are still being decorated.
ददरी मेला के मीना बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के मीना बाजार को पूरी तरह से सजने में अभी कुछ दिन और लगेगा लेकिन दिन के समय में ग्रामीण क्षेत्रों तथा शाम के वक्त शहरी लोगों भीड़ से दुकानदारों के चेहरे पर हल्की खुशी आ गई है। चार लेन में दुकानों के लगने से दक्षिण तरफ लोगों के नहीं पहुंचने से दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ा है। मेले में महिलाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। चूड़ी और शृंगार के सामान की दुकानों पर अधिक भीड़ हो रही है। मेले में फिरोजाबाद की चूड़ी और बुलंदशहर के खजला का क्रेज बढ़ गया है। झूले पर अनुमान के अनुरूप भीड़ नहीं देखी गई। अभी कई झूले पूरी तरह से तैयार नहीं हो सके हैं। तीन झूलों का संचालन हो रहा है। जलपरी का जार तो लग गया है लेकिन परी गायब होने से युवा वर्ग निराश है। इसमें रसियन परियों के आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि एक-दो दिन में जलपरी चालू हो जाएगा। महिलाओं की भीड़ शृंगार, लकड़ी, बनावटी फूल, किचेन के सामान, चूड़ी आदि की दुकानों पर देखी गई। सहारनपुर की काष्ठ कला हर किसी को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि मार्ग, प्रकाश और पानी की समस्याएं बरकरार है। मेले के चौराहों को सजाने का कार्य जारी है। मेले के बाहर प्रवेश द्वार खड़ा होने लगा है। बुलंदशहर से खजला की दुकान लेकर आए श्यामू का कहना है कि अब मेले में लोग आने लगे हैं। फिरोजाबाद से चूड़ी की दुकान लेकर आए पिंटू भाई बताते हैं कि लोगों के आने का क्रम बढ़ा है लेकिन खरीद में उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर चूड़ियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण का तेज हुआ काम
ददरी मेला में प्रतिदिन लगभग 2500 तक लोगों तक के आने को देखते हुए प्रशासन की तरफ से शौचालय व यूरिनल का निर्माण कराया जा रहा है। पीले प्लास्टिक से अस्थायी शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। नपा के सफाई कर्मी मेले में कूड़ा उठाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में नही दिख रहा डस्टबिन
ददरी मेले में चौराहों पर जगह-जगह डस्टबिन दिखाई नहीं दे रहा हैं। इससे कूड़ा समेत अन्य सामान दुकानदार या आने वाली जनता इधर-उधर फेंक दे रही है। इससे मेले में गंदगी है।
आज से छह दिन होंगी खेल गतिविधियां
ददरी मेला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रशासन की तरफ से संशोधित किया गया है। ददरी के खेल मैदान में 12 नवंबर को वॉलीबॉल, 13 को कबड्डी, 15 को खो-खो, 17 को फुटबॉल व 19 नवंबर को हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी। सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि 12 नवंबर को 11 बजे से ददरी मेला खेल परिसर में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा होंगे।

तैयार होने लगा भारतेंदु कला मंच
ददरी मेले में भारतेंदु कला मंच तैयार होने लगा है। मंच के ऊपर जैमर हैंगर खड़ा हो गया है। मंच के मेज आदि लगाने का काम तेज हो गया है। 14 नवंबर से मंच पर संतों का प्रवचन होगा। प्रशासन की तरफ से करीब 20 संप्रदाय के संत व उनके शिष्यों को आमंत्रित किया गया है। सीआरओ त्रिभुवन व नपा ईओ सुभाष कुमार मंच के निर्माण के लिए निर्देश देते रहे। मंच तक आने वाले मुख्य लोगों के लिए उसके पीछे से एक मार्ग बनाया गया है, जिससे वीआईपी के अलावा कलाकार उस तरफ से प्रवेश कर सीधे मंच तक पहंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed