{"_id":"67bb68ef95661fb6dc0fbc3d","slug":"crowd-of-devotees-gathered-on-the-platform-three-canceled-ballia-news-c-190-1-ana1001-134194-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्लेटफाॅर्म पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तीन कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्लेटफाॅर्म पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तीन कैंसिल
विज्ञापन
बलिया। महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ा है। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार करने के चक्कर में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को दोपहर तीन बजे चार घंटे बाद भी प्रयागराज जाने वाली कोई ट्रेन नहीं पहुंची। नोटिस बोर्ड पर झूंसी के लिए कोई गाड़ी नहीं होने की सूचना भी लिख दी गई। कुछ श्रद्धालु वाराणसी और मऊ जाने वाली ट्रेनों से रवाना हुए।
जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर सिताब दियरा निवासी लालचंद यादव 13 लोगों के साथ कुंभ नहाने के लिए प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बताया कि रात में सुरेमनपुर स्टेशन पर ट्रेन न मिलने पर बलिया स्टेशन पहुंचे हैं।
रसड़ा निवासी कौशल्या देवी पति व रिश्तेदार सहित 8 लोगों के साथ प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार सुबह से कर रहीं थीं। बताया कि प्रयागराज से आने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ आ रही है। कौशल्या ने बताया कि किसी भी ट्रेन से वाराणसी व मऊ तक जाएगें, वहां से दूसरी ट्रेन या बस से प्रयागराज पहुंचेंगे। प्लेटफाॅर्म संख्या तीन से 12.53 बजे रवाना हुई कामायनी एक्सप्रेस प्रयागराज की जगह वाराणसी से रूट डायवर्ट होकर चल रही है।
विज्ञापन
सारनाथ सहित तीन ट्रेनें कैंसिल, पांच का रूट डायवर्ट : महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर भारी भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में प्रयागराज से होकर गुजरने वाली सारनाथ एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें 28 फरवरी तक कैंसिल हैं। वहीं, कामायनी, स्वतंत्रता सेनानी, पवन एक्सप्रेस सहित अन्य कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।