फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crossing will be widened to get rid of jam

Ballia News: जाम से निजात के लिए क्राॅसिंग होगी चौड़ी

Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Crossing will be widened to get rid of jam
बलिया। शहर में सुगम यातायात को लेकर शनिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चित्तू पांडेय रेलवे क्राॅसिंग के चौड़ीकरण के लिए कहा। इसके पश्चात मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छपरा-वाराणसी रेलखंड दोहरीकरण के बाद चित्तू पांडेय रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन आने जाने पर 20 से 30 मिनट के लिए क्राॅसिंग बंद हो जाती है। इससे जाम लग जाता है। इस बीच न्यायालय का दूसरा परिसर भवन विशुनीपुर में बनने के बाद जाम से निजात के लिए डीएम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएम ने रेलवे अधिकारी के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक कर चौड़ीकरण की रूप रेखा बनाई। उसके पश्चात मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे इंजीनियराें के साथ रेलवे फाटक को चौड़ा करने के दौरान आने वाली परेशानियों को देखा। इस दौरान रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर आशीष कुमार, परिचालन प्रभारी संजय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजा जा रहा है। वहां से आदेश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed