फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Crisis on circus, NAPA allotted marshy land

सर्कस पर संकट, नपा ने आवंटित की दलदली भूमि

Sun, 14 Nov 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Crisis on circus, NAPA allotted marshy land
ददरी मेला के मीना बाजार में सर्कस के लिए रखा गया सामान।संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। कोरोना की वजह से दो वर्ष बाद अपने पुराने स्वरुप में लग रहे ददरी मेला में आए सर्कस के लिए नगर पालिका प्रशासन ने गिली व दलदली भूमि आंवटित की है, जिससे सर्कस संचालकों के होश उड़ गए है। उन्हें यह नहीं सूझ रहा कि कैसे वह सर्कस के लिए आवश्यक ढांचागत कार्य संपन्न करें। क्योंकि जहां मुख्य स्टेज बनना है, वहां की भूमि दलदली और गड्डानुमा है। इसकी शिकायत सर्कस संचालकों ने नगर पालिका के चेयरमैन से की है, लेकिन फिलहाल उन्हें कोई राहत नहीं मिलीं है। जिससे सर्कस के लिए टेंट व तंबू लगाने का कार्य अभी तक शुरु नहीं हो सका हैं। वहीं, नगर पालिका के चेयरमैन को अजय कुमार का कहना है कि गड्ढ़ा व दलदली भूमि को शीघ्र ही समतल कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन

उधर, ददरी मेला के मीना बाजार में कारोबारियों आने से चहल-पहल बढ़ गई है। मीना बाजार में झूला, चरखी, ड्रैगन झूला, मिकी माउस आदि के संचालक ट्रकों से लादकर सामान मेला में पहुंच रहे है और उसे व्यवस्थित करने का कार्य आरंभ कर दिया है। इसके अलावा मीना बाजार में फास्ट फूड, खाजा, मिठाई, जलेबी और अन्य सामानों के विक्रेता भी धीरे-धीरे पहुंच रहे है। रविवार को औरया से आएं फास्ट फूड कारोबारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि ददरी मेला की क्ष्याति को सुन वह पहली बार मेला में आए है। उन्हें मेला में अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। इधर, ददरी मेला के नंदीग्राम से रविवार को करीब 86 हजार 950 रुपये की आय हुई है। पशु बाजार से नपा अब तक 8 लाख 88 हजार 220 की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed