फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   criminal and revenue bar association election

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए चार और महासचिव के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में -

Fri, 27 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
criminal and revenue bar association election
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के एक वर्षीय चुनाव के लिए दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। अध्यक्ष के लिए चार और महासचिव के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। तीन सितंबर को सुबह मतदान और फिर मतगणना का कार्य होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी हरेंद्र के मुताबिक जांच के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अंशुमान पांडे, चंद्रपाल सिंह (सीपी सिंह), निर्भय नारायण सिंह, सोभनाथ चतुर्वेदी का पर्चा वैध पाया गया। इसके अलावा महासचिव पद के लिए अखिलेश कुमार सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, हरदयाल सिंह यादव उर्फ कमलेश, मिथिलेश कुमार सिंह चमन, राधेश्याम पांडे, शिवकुमार तिवारी, सुरजीत बहादुर सिंह पुन्नू, विजय प्रकाश वर्मा का नामांकन भी जाचोपरांत सही पाया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र कुमार सिंह, प्रेम शंकर वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार मिश्रा, पीयूष प्रकाश सिंह व राम जी चौबे तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार सिंह, गणेशानंद मिश्र, सोनू कुमार गुप्ता का पर्चा वैध पाया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार पांडे, संयुक्त मंत्री आमोद पांडे, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज कुमार तिवारी का पर्चा जांच में वैध पाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जिसमें अशोक कुमार जयसवाल, दीनानाथ सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, कौशल किशोर सिंह, नवीन कुमार सिंह, विनायक राय के अलावा चंदन कुमार सिंह, गितेश पांडे, जितेंद्र कुमार गौतम, कृष्णा मिश्रा, पिंकी तिवारी, विनय प्रकाश तिवारी शामिल है। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव तीन सितम्बर को सिविल कोर्ट परिसर, बलिया के क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में प्रात: 9:00 बजे अपराह्न 3:00 बजे तक संपन्न होगा। उसके बाद अपराह्न 3.30 बजे से परिणाम आने तक मतगणना का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed