फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man killed in collision with truck parked bike

खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Sun, 11 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 11 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चट्टी पर शनिवार की देर शाम बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे़ के कारण असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को  जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


  हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सुजीत पांडेय (32) वर्ष और हल्दी थाना क्षेत्र के ही बगईचा टोला निवासी दिनेश  शर्मा (28) शनिवार रात करीब साढे आठ बजे बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरपुर चट्टी पर  वह पहुंचे ही थे कि इसी बीच सड़क पर गड्ढा पड़ गया और बाइक सवार   असंतुलित होकर पास खड़े ट्रक से जा टकराए। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से  घायल हो सड़क पर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल  पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से सरकारी  एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। लेकिन जब देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं  पहुंची तो घटना स्थल पर पहुंचे एसओ हल्दी संजय त्रिपाठी ने टेंपो से दोनों  घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल  युवकों में से सुजीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना के  बाद भी एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आने और एनएच-31 पर जगह-जगह गड्ढे होने पर  लोगों में रोष है।


लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा जैसे-तैसे सड़कों को बना दिया जाता है और कुछ ही दिन बाद सड़कों पर गड्ढ़े बन जाते  हैं। जिससे आए दिन लोग गिर कर घायल होने के साथ ही मौत का शिकार भी होते  रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed