फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Weeds shadow of those killed in the accident house

हादसे में मारे गए लोगों के घर छाया रहा मातम

Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 10 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Weeds shadow of those killed in the accident house
accident - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

सुखपुरा चौराहा पर शुक्रवार की रात बोलेरो और ट्रक के टक्कर के बाद घर में घुसे ट्रक की जद में आने से एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। एडीएम बच्चा लाल मौर्य ने मृतक के परिजनों को चार लोहिया आवास तथा आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। लेकिन दूसरे दिन रविवार की शाम तक कोई अधिकारी पीड़ित के दरवाजे पर नहीं पहुंचा था।


शुक्रवार की रात सुखपुरा चौराहे पर एक ही परिवार की चार लोगों की मौत जैसी हृदय विदारक घटना के बाद चार मासूम आशीष, अनीता, छट्ठू और मुनिया बच गई है। अब इन बच्चों का सहारा प्रशासन द्वारा किए गए वादे से मिलने वाले सहयोग पर टीकी है। जिला प्रशासन ने चारों शवों के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपया तथा लकड़ी मुहैया कराया था।
विज्ञापन


अब प्रशासन को वादे के मुताबिक आर्थिक सहयोग और लोहिया आवास उपलबध कराना है। लेकिन प्रशासन द्वारा मिलने वाले सहयोग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रविवार को दूसरे दिन शाम तक प्रशासन का कोई व्यक्ति पीड़ित परिवार के दरवाजे पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मृतक उमाशंकर के परिवार के सदस्यों से मिले। उन्होंने तेरह हजार रुपये की आर्थिक  मदद दी। मृतक के बच्चे अभी भी पूरी तरह से सदमे में हैं। उधर ट्रक के टक्कर से ध्वस्त होने के बाद मकान का बचा अन्य हिस्सा भी कभी ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed