फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers opened front against illicit liquor

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Mon, 08 Aug 2016 12:52 AM IST
balia
balia Updated Mon, 08 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers opened front against illicit liquor
Liquor
बांसडीह कोतवाली के राजा गांव खरौनी में शनिवार की शाम गांव में बन रही अवैध शराब तथा बिक्री को लेकर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। सैकड़ों की संख्या में उन्होंने मंटू सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुंच कर निरीक्षक आरआर यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि शाम के समय गांव में हो रही अवैध शराब की बिक्री के कारण आए दिन  शौच जा रही महिलाओं के साथ शराबियों द्वारा छींटाकशी की जा रही है। इतना ही नहीं नौजवानों को भी शराब की लत लग रही है। ज्ञापन मिलने के बाद बाद थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शराब भट्ठियों पर छापेमारी की। अवैध रूप से संचालित दस भट्ठियों पर 20 कुंतल लहन के  साथ ही शराब बनाने का उपकरण तथा पालीथीन में भरकर रखा          गया सैकड़ों लीटर अवैध शराब नष्ट किया।
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भीड़ तथा रात का फायदा उठाकर भाग निकले। एसओ आरआर यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के  आदेशनुसार अवैध शराब बिक्री तथा निर्माण पर छापेमारी लगातार चलती रहेगी। इस दौरान चंदन सिंह, विजयंत सिंह, छोटकन सिंह, चिंटू  सिंह, पिंटू तिवारी, झनमन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed