फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two years ago, was also killed four people

दो साल पहले भी हुई थी चार लोगों की मौत

Sat, 21 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two years ago, was also killed four people
सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अवैध तरीके से दारू बनाने का कारोबार दशकों से फल-फूल रहा है। और तो और इलाके में अवैध दारू की मिनी फैक्ट्री तक चलती है। ऐतिहासिक सुरहा ताल सहित इलाके में दर्जनों जगह अवैध दारू बनाकर बेची जाती है।
विज्ञापन



कुछ शराब कारोबारी तो इस धंधे को नाव में ही चलाते हैं। कई बार इस कारोबार को बंद कराने के लिए इलाके की महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन तक किया था।


लेकिन जिला प्रशासन तथा आबकारी विभाग की उदासीनता के कारण अवैध दारू की बिक्री को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। जिससे अवैध दारू बनाने वाले कारोबारियों का मनोबल बढ़ता रहा। ग्रामीणों की माने तो अवैध दारू का कारोबार पुलिस की मिलीभगत से ही होता है।
विज्ञापन



सुखपुरा थाने के बसंतपुर गांव में अवैध दारू बनाने का कार्य कई स्थानों पर चलता है। यह इलाका पिछले कई दशकों से चरचा में रहा है। इस गांव में दो साल पहले जहरीली शराब पीने से जनार्दन सिंह, चंदू  सिंह, रामनाथ और चंदू बिंद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने तब जिला मुख्यालय पहुंचकर शराब के अवैध कारोबार को बंद कराने के  लिए धरना-प्रदर्शन तक किया था। लेकिन आश्वासन के बाद अवैध शराब का कारोबार और तेजी से बढ़ने लगा।


बसंतपुर में अवैध दारू के कारोबार के विरोध में ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन किया है। बावजूद जिला प्रशासन अवैध शराब के कारोबार को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहा। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ह कारोबार चल रहा है।



यदि यह कारोबार बंद नहीं हुआ तो आगे और कई लोगों की जान जा सकती है। ग्रामीणों ने जितनी बार आवाज उठाई  पुलिस ने ठोस कार्रवाई की जगह औपचारिकतापूर्ण कार्रवाई की। जिससे कारोबारियों का  मनोबल बढ़ता जा रहा है। सबकुछ जानते हुए पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed