फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two arrested for robbery at petrol pump

पेट्रोल पंप पर लूट में दो गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 12 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbery at petrol pump
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतापुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बीते रविवार को हथियारबंद लुटेरों ने तीन लाख रुपये लूटे थे और असलहा लहराते फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट कांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 18 हजार एक सौ रुपये, रिवाल्वर, बाइक भी बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में बुधवार को लूट कांड का खुलासा किया। बताया कि अखनपुरा स्थित पेट्रोलपंप से हुए लूट के मामले के मुकदमा दर्ज करने के बाद खुलासे के लिए एएसपी केसी गोस्वामी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एएसपी के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह और रसड़ा कोतवाल पीके मिश्रा को लगाया गया।
विज्ञापन


बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक बाइक से कहीं जाने के लिए प्रधानपुर मोड़ पर खड़े हैं। सूचना मिलते ही स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहां पुलिस ने संदिग्ध दो युवकों रसड़ा थाना क्षेत्र के सड़ौली निवासी पवन कुमार सिंह और प्रधानपुर निवासी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने अखनपुरा स्थित पेट्रोल पंप से लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। कई लूट के मामलों को अंजाम देने की बात को भी स्वीकार करते हुए बिहार के बक्सर के चौसा थाना क्षेत्र के नोनियापुर कर्सी निवासी कन्हैया यादव और बक्सर के ही मुफलिस थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज के पांडेय चट्टी निवासी सोनू वर्मा को शामिल होने की बात स्वीकार की।


उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक 32 बोर का रिवाल्वर तथा लूट के 18 हजार एक सौ रुपये ेके साथ ही काले रंग की बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed