{"_id":"5a661de84f1c1b6b268b5f1d","slug":"thousands-of-theft-of-temple-temple-donet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दानपेटिका से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की दानपेटिका से हजारों की चोरी
ballia
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
temple
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली ग्राम सभा स्थित शंकर भगवान का प्रसिद्ध मंदिर ( विमलेश्वर नाथ) के मुख्य दरवाजा का रविवार रात ताला तोड़कर चोरों ने मंदिर के अंदर रखे दो दानपेटिका से हजारों रुपये नकदी चुरा लिए। उससे थोड़ी दूर पर बालाजी के मंदिर का भी ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसकी सूचना सुबह पूजा करने गए श्रद्धालुओं ने देवकली ग्राम प्रधान भोला राय को दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी लिखित रुप से सूचना पुलिस को दे दी है।
बता दे कि देवकली ग्राम सभा में स्थित शंकर भगवान का मंदिर (विमलेश्वर नाथ ) बहुत ही प्रसिद्ध है। इसमें गांव के लोग ही नहीं, बल्कि दूरदराज से भी लोग अपनी मनोकामना के अनुसार पूजा अर्चना करने आते हैं। इस मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर मंदिर में प्रवेश कर गए। मंदिर के अंदर रखा गया दो दानपेटिका तोड़ दिया। उसमें करीब 15 हजार से 37 हजार नकदी थे। यहीं नहीं मंदिर के थोड़े दूर पर स्थित नवनिर्मित बालाजी के मंदिर के गेट का ताला तोड़ चोरों ने बालाजी के आंखों में लगी सोने की आंख चुराने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर छानबीन की। उधर, ग्राम प्रधान भोला राय ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया है कि क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।