फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   theft of two lakh

नशीला स्प्रे डालकर दो लाख की चोरी

Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
बलिया ब्यूरो
बलिया ब्यूरो Updated Wed, 30 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
theft of two lakh
chori
गांव में एक परिवार के सभी सदस्यों को नशीले स्प्रे डाल कर चोरों ने मंगलवार की रात नकदी समेत दो लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने नरहीं पुलिस को तहरीर दी है।        
विज्ञापन


बताया गया कि नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली निवासी रामबचन निषाद का पूरा परिवार सुबह देर तक सोया रहा तो आसपास के लोग उनके घर पहुंचे और किसी तरह जगाया। लोगों ने घर के सामान जहां-तहां विखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। जब परिजन जागे तो घर के सामानों को अस्त-व्यस्त देखकर परेशान हो गए। सामानों की पड़ताल के बाद रामबचन ने बताया कि बेटी की शादी के लिए वह घर में 49 हजार रुपये के अलावा जेवर और कपड़े चोरों ने चुरा लिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह डायबिटीज के रोगी हैं, लिहाजा रात में कई बार जागते हैं और सुबह करीब चार बजे टहलने निकलते हैं लेकिन आज नींद नहीं खुली।

बताया कि बच्चे भी सुबह चार बजे दौड़ने निकलते थे लेकिन उनकी भी नींद नहीं खुली और सोए रह गए। बताया कि चोरों ने किसी नशा से संबंधित स्प्रे का प्रयोग किया होगा। इस तरह से हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में दशहत है। इसके बाद रामबचन ने नरहीं पुलिस को चोरी के बावत तहरीर दी। थाने से जिला मुख्यालय पहुंचे रामबचन ने पुलिस अधीक्षक और सीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह चोरी की सूचना देने थाने पर गए तो एसओ ने उनके साथ अभद्रता की और रिपोर्ट दर्ज  नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed